29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dausa / सिकराय में 20 अक्टूबर को 20 बीघा जमीन पर प्रियंका गांधी की सभा, टिकट के दावेदारों पर लग सकती है मुहर

सिकराय में 20 अक्टूबर को 20 बीघा जमीन पर प्रियंका गांधी की सभा, टिकट के दावेदारों पर लग सकती है मुहर

Priyanka Gandhi Rally In Sikrai: विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही पार्टियों के दावेदारों में फिलहाल अंदरुनी घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने जहां 41 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, वहीं कांग्रेस अभी तक एक भी सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर सकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 18 Oct 2023, 10:24 AM IST

priyanka_gandhi_sikarai_dausa_sabha.jpg

File Photo

महेश कुमार जैन
जयपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही पार्टियों के दावेदारों में फिलहाल अंदरुनी घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने जहां 41 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, वहीं कांग्रेस अभी तक एक भी सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर सकी है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 20 अक्टूबर को होने वाला दौसा दौरा अहम माना जा रहा है।

20 बीघा जमीन पर आयोजित होने वाली चुनावी सभा में एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी के दिग्गज सभा को सफल बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि सिकराय के कांदोली ग्राम में होने वाली सभा से प्रियंका गांधी पूर्वी राजस्थान के दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली व टोंक की 17 विधानसभा क्षेत्रों को साधने का प्रयास करेंगी। माना जा रहा है कि सभा से कांग्रेस में छाई सुस्ती टूटेगी व कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।

17 में से 13 कांग्रेस की सीटें, भाजपा मात्र एक, शेष अन्य
चारों ही जिलों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। यहां की 17 विधानसभा सीटों में 13 कांग्रेस विधायक हैं, जबकि टोंक के मालपुरा से भाजपा का एक ही विधायक है। दौसा की महुवा व सवाईमाधोपुर की गंगापुरसिटी की दो सीटों पर निर्दलीय व करौली से एक बसपा विधायक है। इस मौके पर कांग्रेस टिकट की घोषणा कर सकती है। वहीं ईआरसीपी का मुद्दा भी इसी क्षेत्र से उठा हुआ है, जिसे कांग्रेस ने अहम चुनावी मुद्दा बना रखा है। इस मुद्दे पर पि्रयंका गांधी मोदी सरकार को घेर सकती है।

सात सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित

अगर जातिगत समीकरणों पर नजर डालें तो टोंक सवाईमाधोपुर करौली व दौसा की 17 विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसमें सवाईमाधोपुर से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को तथा उनियारा देवली से गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रणेता डॉ. किरोड़ी बैंसला के पुत्र विजय बैंसला को प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्वी राजस्थान के दौसा के आसपास के आधा दर्जन जिले मीणा व गुर्जर जाति बाहुल्य हैं। सभा में दोनों ही जातियों को भी साधने का प्रयास होगा। कांग्रेस इन सीटों पर मजबूत दावेदार टटोल रही है।

दौसा से जुड़े हैं पांच मंत्री, पार्टी में फूकेंगे जान
दौसा जिले की पांच में से चार विधानसभाओं के विधायक राज्य सरकार में मंत्री है वहीं विश्वेन्द्रसिंह दौसा प्रभारी मंत्री हैै। ऐसे में क्षेत्र से पांच मंत्रियों का दौसा से सीधा जुड़ाव है। हालांकि क्षेत्र में गत दिनों कोई बड़ी सभा नहीं हुई, जिससे कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में सुस्ती छाई हुई है। सभा से कांग्रेस कार्यकताओं में जान फूंकने का मकसद पूरा होने की संभावना है।