Rajasthan Candidate List BJP Congress: राजस्थान के दौसा जिले के पांचों विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने चार और भाजपा ने भाजपा ने मात्र दो सीटों पर अपने पत्ते खोले हैं। सिर्फ लालसोट में दोनों दलों के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। दौसा, महुवा व सिकराय में भाजपा तो बांदीकुई में अभी कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार है। ऐसे में अभी जिले की पूरी राजनीतिक तस्वीर साफ नहीं हुई। हालांकि गत दिनों हुई प्रियंका गांधी की सभा में सीएम अशोक गहलोत ने जिले के पांचों विधायकों को फिर से जिताने की बात कहकर संकेत दिए थे कि सभी को फिर से टिकट दिए जा रहे हैं, लेकिन उसके बाद दो सूची जारी हो चुकी और अभी बांदीकुई सीट का टिकट घोषित नहीं होना चर्चा का विषय बन गया है।