6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Report: बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम, IMD का नया अलर्ट

Rajasthan Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। बीते तीन दिनों से आसमान में छाए बादलों के चलते शुक्रवार तड़के और दोपहर के समय जिला मुख्यालय सहित सिकराय, मानपुर, सैंथल, कुण्डल सहित क्षेत्र में कई जगह बूंदाबांदी हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Rakesh Mishra

Nov 11, 2023

rain_alert_01.jpg

Rajasthan Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। बीते तीन दिनों से आसमान में छाए बादलों के चलते शुक्रवार तड़के और दोपहर के समय जिला मुख्यालय सहित सिकराय, मानपुर, सैंथल, कुण्डल सहित क्षेत्र में कई जगह बूंदाबांदी हुई। सुबह बारिश से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। दिनभर बादलों की लुकाछिपी के कारण अधिकतम तापमान में भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। अलसुबह लोगों को गर्म कपडों में लिपटे देखा गया। वहीं किसानों के अनुसार इन दिनों में होने वाली बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे अंकुरित होती गेहूं की फसल, चना व सरसों में फायदा होगा।

वहीं दूसरी तरफ जयपुर मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बारिश से किसानों को राहत मिली है क्योंकि रबी की फसल की बुवाई चल रही है। बारिश के बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे की चादर भी नजर आई। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह सात बजे कोहरा छाया रहा। तेज सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इस समय प्रदेश में गेहूं, सरसों, चना और जो की बुवाई में बारिश के बाद किसान को राहत मिली है। बीकानेर में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई।

वहीं दौसा में 2 एमएम बारिश हुई। अलवर में भी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पिछले कुछ समय से मौसम में अचानक हुए परिवर्तन व तापमान में उतार चढाव से मौसमी बीमारी के मरीज बढ़ रहे हैं। घरों में सर्दी-जुकाम के साथ डेंगू व वायरल बुखार असर दिखा रहा है। अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है।