पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय पीजी महाविद्यालय में चार पदों पर कुल 20 नामांकन दाखिल किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. निशी उपाध्याय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए देवेन्द्र मीना, रोहिताश बैरवा, संजयसिंह गुर्जर, आरती मीना, सपना मीना, मोहित गुर्जर व विक्रमसिंह गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर लाली सैनी, नितेश मीना, हर्षित खण्डेलवाल, समुन्द्रसिंह गुर्जर, सुनील राजोरिया व स्नेहलता शर्मा, महासचिव पद पर नितिश कुमार शर्मा, सुमन बाई, दीपेश वर्मा व कृष्णकुमार पोटर तथा संयुक्त सचिव पद के लिए नरेश कुमार, संतोष कुमार मीना व शिवलाल गुर्जर ने नामांकन दाखिल किए। कॉलेज में कुल 9 हजार 223 मतदाता हैं।