6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो वाहनों में टक्कर, हाईवे पर बिखरे प्याज

कलक्ट्रेट चौराहे के समीप दो वाहनों में टक्कर से एक वाहन में भरे प्याज नेशनल हाइवे पर बिखर गए। काफी देर में प्याज को वापस वाहन में भरकर यातायात सुचारू किया जा सका।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Jul 20, 2022

onion.jpg

एक वाहन में भरे प्याज नेशनल हाइवे पर बिखर गए

दौसा। कलक्ट्रेट चौराहे के समीप दो वाहनों में टक्कर से एक वाहन में भरे प्याज नेशनल हाइवे पर बिखर गए। काफी देर में प्याज को वापस वाहन में भरकर यातायात सुचारू किया जा सका। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार विनीत सिंह निवासी मैनपुरी यूपी ने मामला दर्ज कराया कि वह गांधीधाम से टैंकर में पैराफिन भरकर झारखण्ड जा रहा था। कलक्ट्रेट चौराहे के समीप परिवहन विभाग के दल ने कागजात मांगे तो वह वाहन को साइड में खड़ा कर दल के पास गया। अचानक पीछे से आए केंटर वाहन के चालक ने तेजी से चलाते हुए टैंकर को टक्कर मार दी। इससे टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं केंटर पलटने से उसमें भरे प्याज सड़क पर बिखर गए।

एक अन्य मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर ट्रक यूनियन के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा उसकी मां, पत्नी व बेटा घायल हो गया। सदर थाने के एएसआई विजयपाल सिंह ने बताया कि लीलाराम बैरवा ने मामला दर्ज कराया कि उसका दामाद हरकेश (35) पुत्र रामखिलाड़ी बैरवा निवासी उदयपुरा थाना मेहंदीपुर बालाजी बाइक पर जयपुर से गांव जा रहा था।

ट्रक यूनियन के समीप जयपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही व तेजगति से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हरकेश की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी की जान नहीं बच सकी। हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं हादसे में मृतक की मां नारायणी देवी (70), पत्नी गुड्डी व आठ वर्षीय बेटा कान्हा भी घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर थाने में खड़ा कराया।