22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास दुबे के पीछे पड़ा खतरनाक सांप, 7 बार काट चुका और अब राजस्थान से आई होश उड़ा देने वाली खबर

एक सांप ने जिंदगी नरक जैसी बना दी। 5 मुंह वाला सांप अब तक 7 बार काट चुका है। लेकिन, भगवान की दया से हर बार जिंदगी बच जाती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 15 Jul 2024, 3:50 PM IST

Vikas Dubey

Snake Bite: दौसा। एक सांप ने जिंदगी नरक जैसी बना दी। 5 मुंह वाला सांप अब तक 7 बार काट चुका है। लेकिन, भगवान की दया से हर बार जिंदगी बच जाती है। लेकिन, जेहन में एक ही डर कि जब 9वीं बार काटेगा तो क्या होगा? क्योंकि सांप ने सपने में आकर चेतावनी दी है कि 9वीं बार काटने पर तुझे कोई नहीं बचा पाएगा और मरना ही होगा। यह कहना है कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सोरा निवासी विकास दुबे का।

24 वर्षीय विकास दुबे अपने पिता सुरेंद्र दुबे और परिवार के 11 सदस्यों के साथ दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचा। यहां पर उसने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सांप वाली समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान उसने जो दास्तां सुनाई, उस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन, जब दोनों हाथ व पैरों पर सांप के काटने के निशान दिखाए तो सभी चौंक गए। पीड़ित का दावा है कि जब भी उसे सांप काटने के लिए आता है उससे चार घंटे पहले उससे अहसास हो जाता है और घबराहट शुरू हो जाती है।

अब संकटमोचन ही सहारा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सोरा निवासी 24 वर्षीय विकास दुबे ने बताया कि पहली बार उसे 30 मई को सांप ने काटा था, जब वह चित्रकूट हनुमान जी के दर्शन कर वापस अपने गांव लौटा था। इसके बाद से अब तक 7 सात बार सांप काट चुका है। इस परेशानी से परेशानी से छुटकारा पाने के लिए घरवालों ने कई जगह तांत्रिकों के चक्कर काटे। लेकिन, कोई समाधान नहीं निकला तो अब युवक ने अपने 11 सगे संबंधियों के साथ राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी धाम में शरण ली है। अब संकटमोचन ही सहारा है और मेहंदीपुर बालाजी ही मेरी जिंदगी बचा सकते है।

चौथी बार सांप सपने में आया और दी भयानक चेतावनी

पीड़ित ने बताया कि पहली बार सांप काटने के तीसरे दिन ही 2 जून की फिर से सांप ने काटा, जब​ वह टॉयलेट जा रहा था। हालांकि, अस्पताल में उपचार के बाद वह ठीक हो गया। 9 जून को सांप ने तीसरी बार काटा। 16 जून को तो अजीब ही घटना हुई। सांप सपने में आया और 9 बार काटने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि 8 बार तो तेरी जान बच जाएगी। लेकिन 9वीं बार कोई नहीं बचा पाएगा। इसके बाद दर्द का अहसास हुआ तो आंख खुल गई और देखा कि सांप ने एक बार फिर काट लिया है।

यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन आई तो पति-पत्नी ने 90 फीट ऊंचे पुल से लगाई छलांग, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

200 किमी दूर भी जा पहुंचा सांप

पीड़ित दुबे ने बताया कि इसके बाद परिजनों ने उसे 200 किलोमीटर दूर मौसी के घर फतेहपुर भेज दिया। लेकिन, सांप ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा और पांचवीं बार 23 जून की रात काट लिया। फिर वह चाचा के घर आ गया। यहां सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। लेकिन, छठी और 7वीं बार भी सांप ने काट लिया। चौंकाने वाली बात ये थी कि यहां ज्यादा सुरक्षा थी, ऐसे में 5 मुंह वाले सांप ने आकर काटा। इस घटना के बाद वह पूरी तरह टूट गया। तांत्रिकों के खूब चक्कर लगाए। लेकिन, कुछ नहीं हुआ तो अब बालाजी की शरण में आया हूं।

यूपी सरकार से भी नहीं मिली कोई मदद

सोरा गांव के सरपंच गणेश पटेल ने बताया कि यह परिवार पूरी तरह से सदमे में है। बच्चे के इलाज पर अब तक लाखों रुपए खर्च हो चुके है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में बच्चे के लिए इलाज के लिए मां ने अपने गहने तक गिरवी रख दिए। इस बारे में कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा जा चुका है। लेकिन, प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं ​मिली है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में आज से चार दिन तक होगी तूफानी बारिश…चलेंगी प्रचंड हवाएं