मौसम केंद्र जयपुर ने अगले तीन घंटे के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। इसमें जयपुर, सीकर, टोंक, झुंझुनूं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जगह एक या दो दौर तेज वर्षा के हो सकते हैं। इसके अलावा अलवर, करौली, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, पाली, जालोर, सिरोही, नागौर, जोधपुर, बूंदी, भरतपुर, चूरू, और दौसा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा।