अब माना जा रहा है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नयी टीम के गठन नहीं होने से नाराजगी भी जताई और कहा कि शीघ्र ही नयी सूची तैयार की जाए। राहुल गांधी के आदेश के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम भी अब सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने नयी टीम के गठन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से भी बातचीत की है। माना जा रहा है कि प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताआें को चार -चार नाम देने को कहा है।