25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttarakhand / Dehradun / मोदी के देहरादून आगमन का विरोध करेगी कांग्रेस…एक तीर से इन तीन निशानों पर वार की योजना…!

मोदी के देहरादून आगमन का विरोध करेगी कांग्रेस…एक तीर से इन तीन निशानों पर वार की योजना…!

सबसे खास बात यह है कि...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देहरादून

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 4 Oct 2018, 7:43 PM IST

(पत्रिका ब्यूरो,देहरादून): उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन की तैयारी में जुटी हुई है जबकि उत्तराखंड कांग्रेस नरेंद्र मोदी के विरोध की रणनीति बनाने में जुटी हुई है। हालांकि कांग्रेस का स्पष्ट कहना है कि उसका विरोध इन्वेस्टर्स समिट से नहीं है, बल्कि रफाल और महंगाई को लेकर है। सबसे खास बात यह है कि प्रधानमंत्री के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस के सभी गुट शामिल हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भी तरह के धरना, विरोध और प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस के हर गुट के लोगों को देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की इस एकता के पीछे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तगड़ी फटकार है। जिसकी वजह से प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को दिखाया जाएगा।


सूत्रों के मुताबिक आगामी 7 अक्टूबर को लेकर कांग्रेस की रणनीति काफी गोपनीय है। जिसका खुलासा कांग्रेस का कोई गुट नहीं कर रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि कांग्रेस चाहती है कि उत्तराखंड में भारी निवेश हो, पर कांग्रेस का विरोध प्रधानमंत्री की दोषपूर्ण नीतियों को लेकर है जिससे आज पूरा देश परेशान है। वैसे आधिकारिक तौर पर कांग्रेस गांधी जी मूर्ति के समक्ष बैठकर धरना देगी और प्रधानमंत्री से जवाब और हिसाब की मांग करेगी। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह का कहना है कि रफाल की आड़ में देश के लोगों के साथ धोखा किया गया है। सिंह का कहना है कि रफाल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री खामोश है। कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।


इधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के कार्यकर्ता आगामी 7 अक्टूबर को जिस दिन प्रधानमंत्री को आना है उस दिन प्रधानमंत्री को काले झंडे भी दिखा सकते हैं। हालांकि कांग्रेस का हर गुट इसका खंडन कर रहा है लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस अपनी तैयारी में जुटी हुई है।

उधर, खुफिया सूत्रों से फीड बैक संग्रह किया जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी अनुशासित हैं। वे गांधी जी मूर्ति के सामने बैठकर धरना देंगे और प्रधानमंत्री से रफाल और बढ़ रही महंगाई को लेकर जवाब मांगेगे।