उल्लेखनीय है कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग को राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में चुना गया है। योगासन देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में सुबह 6.30 बजे से शुरू होगा। प्रधानमंत्री योग साधना के बाद उस दिन ही दिल्ली लौट जाएंगे। एफआरआई में 50 हजार योग साधकों के बैठने की व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल केके पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक और उत्तराखंड के आयुष मंत्री डा.हरक सिंह रावत भी योग करेंगे।