scriptराहुल गांधी के हाथों में फैसला, अब तय करेंगे उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष की नई टीम | Rahul Gandhi will decide new team of Uttarakhand Congress President | Patrika News
देहरादून

राहुल गांधी के हाथों में फैसला, अब तय करेंगे उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष की नई टीम

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की नयी टीम तय करेंगे…

देहरादूनJun 26, 2018 / 07:12 pm

Prateek

rahul gandhi

rahul gandhi

अमर श्रीकांत की रिपोर्ट…

(देहरादून): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की नयी टीम तय करेंगे। दरअसल प्रीतम सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष बने करीब सवा साल हो गए हैं लेकिन अब तक वे अपनी नयी टीम का गठन नहीं कर पाए हैं। इसकी मूल वजह यह है कि कांग्रेस के अंदर तेजी के साथ बढ़ रही गुटबाजी है। लेकिन अब नयी टीम के गठन का प्रकरण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास पहुंचा है और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह को 3 जुलाई को नए सदस्यों की सूची के साथ दिल्ली बुलाया है।

 

राहुल गांधी ने जताई नाराजगी

अब माना जा रहा है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नयी टीम के गठन नहीं होने से नाराजगी भी जताई और कहा कि शीघ्र ही नयी सूची तैयार की जाए। राहुल गांधी के आदेश के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम भी अब सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने नयी टीम के गठन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से भी बातचीत की है। माना जा रहा है कि प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताआें को चार -चार नाम देने को कहा है।

 

कार्यकारिणी में लोगों की संख्या को लेकर व्यक्त की जा रही यह संभावनाएं

इधर मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की नयी कार्यकारिणी में करीब 60 से 80 लोगों के शामिल होने की संभवाना है। जिसमें उपाध्यक्ष और महामंत्री प्रदेश के सभी जनपदों से शामिल किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी होने की वजह से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह अपनी नयी टीम का गठन नहीं कर पा रहे थे। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दखल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक प्रदेश कांग्रेस की नयी टीम का गठन भी हो जाएगा।


इस विषय में जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नयी सूची लेकर दिल्ली बुलाया है। जुलाई के प्रथम सप्ताह तक नयी टीम गठित हो जाने की उम्मीद है कि नयी टीम ज्यादा लंबी नहीं होगी।

Home / Dehradun / राहुल गांधी के हाथों में फैसला, अब तय करेंगे उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष की नई टीम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो