11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी संभावनाओं को टटोलने शाह 24 को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचेंगे

आलम यह है कि चाहे हिमाचल प्रदेश जैसा छोटा राज्य हो, जहां से लोकसभा की महज चार सीटें आती हैं अथवा उत्तराखंड जैसा राज्य, जहां भी मात्र पांच लोकसभा सीटें हैं, लेकिन भाजपा ऐसे छोटे राज्यों में भी किसी तरह की ढील नहीं बरतना चाहती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देहरादून

•

image

Brijesh Singh

•

Updated: 22 Jun 2018, 8:23 PM IST

Amit shah file

Amit shah file

अमर श्रीकांत

देहरादून। अगले साल यानी वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का महा रण जीतने के लिए लगता है कि भाजपा कोई भी कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती। आलम यह है कि चाहे हिमाचल प्रदेश जैसा छोटा राज्य हो, जहां से लोकसभा की महज चार सीटें आती हैं अथवा उत्तराखंड जैसा राज्य, जहां भी मात्र पांच लोकसभा सीटें हैं, लेकिन भाजपा ऐसे छोटे राज्यों में भी किसी तरह की ढील नहीं बरतना चाहती। शायद यही कारण है कि उसके स्टार प्रचारक यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अब तक के सबसे सफल अध्यक्षों में शुमार होने वाले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह लगातार उन राज्यों के दौरे कर रहे हैं, जहां पार्टी की संभावनाएं या तो अच्छी हैं या बिलकुल नहीं हैं। इसी कड़ी में पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का नाम भी आता है, जहां पर प्रधानमंत्री का विशेष जोर तो है ही, अमित शाह भी लगातार दौरे कर वहां संगठन और सरकार के बीच तालमेल और चुनाव जीतने की रणनीति पर समय-समय पर नेताओं से मंत्रणा करते रहे हैं।

महत्वपूर्ण है शाह का दौरा

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद अब आगामी 24 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून पहुंचने वाले हैं। माना जा रहा है कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शाह का यह दौरा है। शाह अपनी देहरादून यात्रा के दौरान सरकार और संगठन के बीच बढ़ रही दूरियों को कम करने के अलावा प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि दायित्व नहीं मिलने की वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी सरकार से इन दिनों कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। इसके आलावा सवा साल से रिक्त पड़े मंत्रियों के दो पदो को लेकर पार्टी के कई विधायक भी सरकार से नाराज चल रहे हैं। शाह इन सभी मुद्दों पर सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत से बातचीत करेंगे।