शिमला: हिमाचल में भाजपा जीती है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए हैं। भाजपा के लिए ये पहला मौका नहीं है, जब मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर उतारा गया उम्मीदवार हारा हो। इससे पहले भी भाजपा ऐसी स्थिति का सामना कर चुकी है। बता दें, हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर के चलते पहले पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने का मन बनाया था। जानकारों के अनुसार- खुफिया रिपोर्टों के आधार पर बाद में भाजपा को प्रेम कुमार धूमल का नाम मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर घोषित करना पड़ा। हालांकि भाजपा को प्रदेश में पहले से ही अंतरविरोधों का सामना करना पड़ रहा था। नतीजा ये हुआ कि धुमल सुजानपुर सीट से चुनाव हार गए।