2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा में टिकट तो कांग्रेस में फंड को लेकर मचा घमासान

माना जा रहा है कि जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय अर्धसैनिक बलों को उत्तराखंड भेजने पर अपनी स्वीकृति प्रदान करेगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देहरादून

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 19 Oct 2018, 8:32 PM IST

(पत्रिका ब्यूरो,देहरादून): उत्तराखंड सरकार निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सरकार के साथ ही साथ ही कांग्रेस और भाजपा के दफ्तरों में आजकल काफी चहल पहल दिख रही है। सरकार ने निकाय चुनाव बिना किसी बाधा के संपन्न कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर अर्धसैनिक बल और होम गार्डस की मांग की है। माना जा रहा है कि जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय अर्धसैनिक बलों को उत्तराखंड भेजने पर अपनी स्वीकृति प्रदान करेगा। कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार फंड की मांग कर रहे हैं जबकि भाजपाई उम्मीदवार केवल टिकट की मांग पर अड़े हैं।


टिकट आवंटन भाजपा के गले की फांस

सबसे विकट समस्या भाजपा में टिकट आवंटन को लेकर है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्पष्ट रूप से उत्तराखंड भाजपा को यह हिदायत दी है कि उम्मीदवारों की फाइनल सूची दो चरणों में घोषित कर दी जाए। लेकिन शाह के आदेश के बावजूद अब तक उत्तराखंड भाजपा की आेर से किसी भी प्रत्याशी के नाम पर मुहर नहीं लग पाई है।


बढता जा रहा है विवाद

सूत्रों के मुताबिक बीते बुधवार को ही उम्मीदवारों के प्रथम चरण की सूची भाजपा को जारी करनी थी लेकिन विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची को अब तक अंतिम रूप नहीं दे पाई है। सूत्रों के मुताबिक सूची फाइनल नहीं होने के पीछे सांसदों की गुटबाजी है। सांसद भी अलग अलग गुट में बंटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सांसदों की लंबी फेहरिस्त होने की वजह से भाजपा उम्मीदवारों के नाम को फाइनल नहीं कर पा रही है। भरोसे मंद सूत्रों ने बताया कि जिन नामों को लेकर सांसदों द्वारा पार्टी पर दबाव बनाया जा रहा है ,सारे नाम रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास भेज दिया जाएगा।

शाह करेंगे तय किसे मिलेगी तवज्जो

राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे कि वे हरिद्वार के सांसद डा.रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, अल्मोड़ा के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा,पौड़ी के सांसद मेजर जनरल (अवकाश प्राप्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी में से किसको ज्यादा तवज्जो देते हैं। सूत्रों के मुताबिक विवादा बढ़ जाने की वजह से भाजपा सूची नहीं जारी कर पा रही है। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ही सारे नाम फाइनल करेंगे।

रविवार तक को सकती है कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा

वहीं दूसरी आेर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताआें का जमावड़ा है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची का एलान तो नहीं किया है लेकिन उम्मीदवारों के ज्यादा नामों को लेकर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं दिख रहा है। संभावित उम्मीदवार टिकट के साथ ही साथ चुनाव के दौरान होने वाले खर्चे की भी मांग कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के शीर्ष नेता रोजाना ही बैठकें कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस रविवार तक अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर देगी।


टिकट देकर कन्नी काटने की फिराक में कांग्रेस

भरोसे मंद सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस उम्मीदवारों को टिकट तो देगी लेकिन चुनावी खर्च नहीं देगी। उम्मीदवारों को अपने बूते पर ही फंड संग्रह करके चुनाव लडऩा होगा।

‘भाजपा बड़ी पार्टी है ,छोटा मोटा विवाद तो होता ही रहता है। जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। ’ अजय भट्ट ,अध्यक्ष ,उत्तराखंड भाजपा

‘कांग्रेस में टिकट को लेकर कोई विवाद नहीं है। कांग्रेस एक दो दिन के अंदर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर देगी। ’ प्रीतम सिंह ,अध्यक्ष ,उत्तराखंड कांग्रेस

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड