2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के चयन को लेकर दिग्गजों ने शुरू की माथापच्ची

भाजपा और कांग्रेस के दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताआें ने अपने अपने हाईकमान को पत्र लिखकर ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवारों के चयन पर मुहर लगाने की गुहार लगाई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देहरादून

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 17 Oct 2018, 4:47 PM IST

(पत्रिका ब्यूरो,देहरादून): उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के दफ्तरों में बैठकों का दौर युद्धस्तर पर जारी है। भाजपा और कांग्रेस के दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताआें ने अपने अपने हाईकमान को पत्र लिखकर ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवारों के चयन पर मुहर लगाने की गुहार लगाई है।


उम्मीदवार चयन में सर्तकर्ता बरतने की गुहार

सूत्रों के मुताबिक करीब 20 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताआें ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशियों का चयन करने को कहा है। शाह को लिखे पत्र में भाजपाइयों ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की स्थिति कहीं भी ठीक नहीं नजर आ रही है। एेसे में यदि अच्छा उम्मीदवार नहीं उतारा गया तो पार्टी को इसका खामियाजा निकाय चुनाव में तो भुगतना पड़ेगा ही। इसके अलावा वर्ष 2019 में भी इसका असर भी दिखेगा। लिहाजा उम्मीदवार चयन में केंद्र से शीर्ष नेताआें की एक टीम तत्काल भेजी जाए ताकि उम्मीदवारों के चयन में कहीं से कोई गड़बड़ी की आशंका नहीं रहे।

युवाओं को मौका देना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग

वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताआें ने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर गुटीय राजनीति से दूर रहने वाले और कांग्रेस के प्रति निष्ठावान लोगों को निकाय चुनाव में टिकट देने की मांग की है। राहुल गांधी को लिखे पत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ताआें ने कहा कि पार्टी युवा लोगों को ही निकाय चुनाव में टिकट दे। इससे पार्टी को भारी सफलता मिलने की उम्मीद है।


निष्पक्ष तौर पर हो चयन

कांग्रेस के कार्यकर्ताआें ने कहा है कि उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए फिलहाल काफी अनुकूल माहौल है। इसका लाभ पार्टी को मिल सकता है। लेकिन इसके लिए उम्मीदवारों का चयन निष्पक्ष रूप से किया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताआें का कहना है कि भाजपा की सरकार को प्रदेश की सत्ता में आए करीब डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन सरकार अपने वादे पर पूरी तरह से फ्लाप रही है। लिहाजा हाईकमान को इसका लाभ उठाना चाहिए। निकाय चुनाव में कांग्रेस की स्थिति भाजपा के मुकाबले काफी बढिय़ा नजर आ रही है।


‘ टिकट को लेकर कार्यकर्ताआें में कोई नारजागी नहीं है। कार्यकर्ताआें ने जरूर हाईकान को लिखा है। पत्र में क्या है। इसकी कोई जानकारी नहीं है। ’ अजय भट्ट ,अध्यक्ष ,उत्तराखंड भाजपा

‘राहुल जी को कार्यकर्ताआें ने पत्र भेजा है। कार्यकर्ताआें का पार्टी सम्मान करती है। टिकट युवा प्रत्याशियों को ही देना पार्टी की पहली प्राथमिकता है।’ प्रीतम सिंह ,अध्यक्ष ,उत्तराखंड कांग्रेस

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड