2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड निकाय चुनाव: उम्मीदवार बदलने की मांग को लेकर कांग्रेस व बीजेपी दोनों दलों में बढ़ती जा रही आतंरिक कलह

टिकट आवंटन में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास की आेर भी कूच किया लेकिन पुलिस ने भाजपाइयों को गिरफ्तार कर लिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देहरादून

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 22 Oct 2018, 6:06 PM IST

(पत्रिका ब्यूरो,देहरादून): निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों की आेर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। लेकिन दोनों ही दलों के दिग्गजों के घरों पर बागियों द्वारा धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस में तो बागियों की संख्या कम है लेकिन भाजपा में टिकट आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता सडक़ों पर उतर आए हैं। भाजपाइयों ने उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष अजय भट्ट का घेराव भी सोमवार को किया। टिकट आवंटन में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास की आेर भी कूच किया लेकिन पुलिस ने भाजपाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

टिकट न मिलने से नाराज

दरअसल अलग अलग गुटों में बंटी भाजपा के कार्यकर्ता टिकट नहीं मिलने की वजह से मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष और मंत्रियों के खिलाफ सरे आम नारेबाजी कर रहे हैं। टिकट नहीं मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताआें ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र भी भेजे हैं। जिसमें यह शिकयात भी की गई है कि निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष ने केवल अपने चहेतों को टिकट दिए हैं। जिससे पूरा का पूरा माहौल खराब हो गया है।


बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शाह को लिखा खत

कार्यकर्ताआें ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखे पत्र में साफ कहा है कि तत्काल कर्मठ और ईमानदार उम्मीदवार नहीं उतारे गए तो भाजपा उम्मीदवारों की निश्चित रूप से जमानात जब्त होगी। लिहाजा भाजपा हाईकमान को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। वरना पार्टी की निकाय चुनाव में काफी फजीहत होगी। कार्यकर्ताआें का यह भी आरोप है कि इस चुनाव का असर वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।

कांग्रेस कार्यकताओं में भी रोष

वहीं दूसरी आेर कांग्रेस मुख्यालय में भी टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के खिलाफ भी नारे बाजी की। कांग्रेस के कार्यकर्ताआें ने 5 नगर निगम में मेयर के उम्मीदवारों को बदलने की मांग की है। कांग्रेसी कार्यकर्ताआें का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस का जन समर्थन काफी बढ़ा है। लेकिन जिस तरह से टिकटों के आवंटन में एक गुट को ज्यादा तवज्जो देने की कोशिश की गई है। वह कतई ठीक नहीं है। इसका असर काफी हद तक निकाय चुनाव पर पडऩे की संभावना है।


‘ कार्यकर्ताआें से बातचीत की जा रही है। चिंता जैसी कोई बात नहीं है। टिकट आवंटन में हर पक्ष का ध्यान रखा गया है। कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी होंगे। प्रीतम सिंह ,अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस


‘ भाजपा बड़ी पार्टी है। सभी चाहते हैं कि टिकट मिले। लेकिन यह संभव नहीं है। योग्य उम्मीदवारों को ही टिकट दिए गए हैं। भाजपा उम्मीदवार विजयी होंगे।’ अजय भट्ट, अध्यक्ष ,उत्तराखंड भाजपा

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड