2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चारधाम के कपाट बंद होने का मुहूर्त निकला,इस दिन से बंद किए जाएंगे कपाट

इस बार यात्रा में मौसम की वजह से तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी कमी देखी गई है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देहरादून

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 20 Oct 2018, 6:39 PM IST

(पत्रिका ब्यूरो,देहरादून): चारधाम के कपाट बंद होने को लेकर मुहूर्त निकाल लिया गया है। इस क्रम में केदारनाथ के कपाट 9 नवंबर को बंद होंगे। जबकि बदरीनाथ के कपाट 20 नवंबर को बंद किए जाएंगे। गंगोत्री के कपाट 8 नवंबर और यमुनोत्री के कपाट 9 नवंबर को बंद होंगे। केदारनाथ,गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट दीपावली के बाद बंद होने की सनातन परंपरा है। विजय दशमी के मौके पर केवल कपाट बंद करने को लेकर शुभ मुहूर्त पंचांग गणना के बाद तय किया जाता है। इसके अलावा 29 अक्टूबर को तुंगनाथ और 22 नवंबर को मद महेश्वर के कपाट बंद होंगे।

उल्लेखनीय है कि इस बार यात्रा में मौसम की वजह से तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी कमी देखी गई है। विशेष रूप से पैदल मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को बताया कि सरकार की अब कोशिश होगी कि अगले सीजन में तीर्थयात्रियों की संख्या में ज्यादा से ज्यादा इजाफा हो।


उन्होंने कहा कि पैदल मार्गों को जल्द ही दुरुस्त करने काम काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पेयजल,बिजली व्यवस्था और सडक़ मार्गों की मरम्मत का कार्य कई स्थानों पर शुरू कर दिया गया है। इसलिए तीर्थयात्रियोंको काफी परेशानी का समाना इस सीजन में कराना पड़ा है। लेकिन भविष्य में तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो इसलिए सरकार चारधाम की व्यवस्था को सही करने में अब से ही जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड