जी हां, धनिया उगाकर विश्व रिकॉर्ड उगाने वाले इस किसान का नाम है गोपाल उप्रेती। गोपाल अल्मोडा जिले के निवासी है। बिना रासायनिक पदार्थों के उपयोग के खेती करने वाले गोपाल कृषि के क्षेत्र में नए—नए प्रयोग करते रहते है। इस बार उन्होंने धनिये का 2.16 मीटर लंबा जैविक पौधा उगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। जैविक से तात्पर्य है ऐसा पौधा जिसे उगाने में रासायनिक खाद का उपयोग नहीं किया जाता हो। किसान गोपाल उप्रेती के खेत में उगे इस धनिये के पौधे जितना बड़ा पौधा विश्व में अभी तक कोई नहीं उगा पाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1.8 मीटर लंबे धनिये के पौधे को प्राप्त था जिसे गोपाल ने तोड़ दिया है।