मध्य प्रदेश के देवास में बीती रात खाने के तेल से भरे टैंकर को पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कुकिंग ऑयल से भरे टैंकर के टैंक में लीकेज हो गया और तेल सड़क पर बहने लगा। हालांकि, इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें तो नहीं आईं पर चौंकाने वाली बात ये रही कि, टैंकर से तेल लीक होते देख तेल की लूट करने वालों की होड़ मच गई। देखते ही देखते सड़क पर कोई डब्बा तो कोई बाल्टी लेकर आ पहुंचा और तेल लूटकर ले गया।