9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्काई योजना में सामने आयी बड़ी गड़बड़ी, 20 फीसदी महिलाओं को नहीं मिला रहा स्मार्ट फोन का लाभ

20 प्रतिशत महिलाओं से स्मार्ट फोन दूर हो गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 17 Jun 2018, 5:46 PM IST

cg news

स्काई योजना में सामने आयी बड़ी गड़बड़ी, 20 फीसदी महिलाओं को नहीं मिला रहा स्मार्ट फोन का लाभ

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्काई योजना के तहत 98 हजार 25 महिलाओं को स्मार्ट फोन का वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 80 प्रतिशत का पंजीयन हुआ है। कई परिवार में एक से अधिक सदस्य का नाम सूची में था, जिसकी छटनी हो गई है। करीब 20 प्रतिशत महिलाओं से स्मार्ट फोन दूर हो गया है।

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को समय के साथ अपडेट करने के लिए स्काई योजना शुरू की है। इसके तहत उन्हें स्मार्ट फोन वितरित किया जाना है। जिले में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में सूची के आधार पर पंजीयन कराने शिविर लगाया। इस दौरान महिलाओं के आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज जमा कराया गया। पात्रता रखने वाली महिलाओं की सूची तैयार की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायतों को पहले जो सूची जारी की गई थी, उसमें गड़बड़ी पाई गई। एक ही परिवार में एक से अधिक महिलाओं का नाम होने पर उन्हें अपात्र घोषित कर सूची से बाहर कर दिया गया है।

पंजीयन के मामले में नगरी ब्लाक की स्थिति बहुत खराब है। सूत्रों की माने तो यहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या ज्यादा है। इसलिए कई महिलाओं ने यहां स्मार्ट फोन लिए पंजीयन नहीं कराए हैं। नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 6 हजार 821 में से 77.7 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 1 हजार 129 हितग्राही में से 59.1 प्रतिशत का पंजीयन हो पाया है।

स्काई योजना के तहत धमतरी ग्रामीण क्षेत्र में 27 हजार 338 महिलाओं को लाभान्वित किया जाना हैं, जिसमें से 99.9 प्रतिशत का और शहरी में 12 हजार 160 महिलाओं में से 82.2 प्रतिशत का पंजीयन हुआ है। कुरूद ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत 32 हजार 152 महिलाओं में से 81.1 प्रतिशत का, शहरी में 68.7 प्रतिशत का पंजीयन हुआ है। मगरलोड ग्रामीण क्षेत्र में 16 हजार 959 में से 84 प्रतिशत का और शहरी में 396 महिलाओं में से 83.3 प्रतिशत का पंजीयन हुआ है।

मैनेजर ई-डिस्ट्रीक के शब्बीर हुसैन ने बताया स्काई योजना के तहत मिले आवेदनों का आनलाइन एंट्री किया जा रहा है। विभिन्न कारणों से कई हितग्राही का पंजीयन नहीं हो पाया है।