8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Theft News: ज्वेलरी शॉप में घुसा चोर, बेंटेक्स को सोना समझकर ले जाते कैमरे में कैद…

CG Theft News: धमतरी जिले में नेशनल हाइवे से लगे एक ज्वेलर्स दुकान में बीती रात चोरी हो गई। आरोपी ने दुकान में चांदी के जेवर, नगद सहित 95 हजार रूपए पर हाथ साफ कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 10 Nov 2024, 3:15 PM IST

cg news

CG Theft News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नेशनल हाइवे से लगे एक ज्वेलर्स दुकान में बीती रात चोरी हो गई। आरोपी ने दुकान में चांदी के जेवर, नगद सहित 95 हजार रूपए पर हाथ साफ कर लिया। बेंटेक्स को सोना समझकर ले गया। यही नहीं ज्वेलरी शॉप में गमछा भूल गया, जिसे लाने दूसरी बार दुकान में गया और चेहरा छुपाते हुए नेशनल हाइवे सड़क की ओर निकला।

CG Theft News: ठंड शुरू होते ही पहली चोरी

CG Theft News: म्युनिसिपल स्कूल के पास राधेकृष्ण ज्वेलर्स स्थित है। यहां शुक्रवार-शनिवार की रात लगभग 1 से 3 बजे चोरी की घटना हुई। शटर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया। आसपास के कैमरे में एक आरोपी दो थैलियों में ज्वेलर्स के सामानों को ले जाते दिख रहा है। आरोपी को दो कुत्ते भी भौंक रहे हैं। कैमरे में चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा। आरोपी ने चेहरा छिपाने के उद्देश्य से हुडी पहन रखा था।

आरोपी पहले खाली हाथ जाते दिख रहा। इसके बाद दो थैले लेकर उसी कैमरे में ट्रेस हुआ। आरोपी अपना गमछा ज्वेलर्स दुकान में ही भूल जाता है, जिसे लेने फिर जाता है और चेहरा छिपाते हुए सीधे हाइवे की ओर निकलते दिख रहा है। पुलिस का मानना है कि चोरी के इस मामले में एक से अधिक आरोपी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इधर एक बार फिर पेट्रोलिंग को लेकर सवाल उठा रहा है।

ये सामान हुए चोरी

पुलिस ने बताया कि आरोपी के बताए अनुसार दुकान से लगभग 95 हजार की चोरी हुई है। इसमें 17 हजार रूपए नगद सहित 44 जोड़ी पायल, 1 पैकेट बिछिया, 1 पैकेट अकोड़ा, 2 पैकेट नजरिया पायल, 1 पैकेट लॉकेट, 1 पैकेट बाजूबंध, 1 नग कटार, 1 पैकेट घुंघरू, चाबी गुच्छा, चैन अकोड़ा, पूजा की सामाग्री सहित चांदी के अन्य आभूषण, पुरानी चांदी लगभग 1 किग्रा, बेंटेक्स का हार 01 ग्राम पॉलिश वाला, बेंटेक्स चूड़ी 16 नग सहित अन्य आभूषण सामान शामिल हैं।

रात 3.19 बजे शटर खुले रहने की जानकारी मिली

ज्वेलर्स के मालिक प्रवीण वर्मा ने कोतवाली में शनिवार सुबह चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को प्रवीण ने बताया कि रात 3.19 बजे उसे सौरभ लिखी ने दुकान का शटर आधा खुला होने की जानकारी दी। सूचना से ही चोरी का संदेह हो गया था। तत्काल ज्वेलर्स शॉप पहुंचा तो दुकान के सामान बिखरे पड़े थे।

रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। म्युनिसिपल स्कूल के पास एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी हुई है। फुटेज में एक संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राजेश मरई, टीआई कोतवाली