1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले हो चुकी थी दो बच्चों की मौत, अब थम गई मां की सांसे

अब बच्चों के बाद मां ने भी तोड़ दिया दम

less than 1 minute read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Jun 16, 2018

crime news

पहले हो चुकी की दो बच्चों की मौत, अब थम गई मां की सांसे

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कुछ दिन पहले एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ आग लगा ली थी। इस घटना में उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। चाय बनाकर देने के मामले में हुए विवाद ने फरिसयां निवासी राजेश साहू की पूरी दुनिया को ही उजाड़ दी। अग्नि स्नान से दो बच्चों की मौत के बाद अब उसकी पत्नी खेमलता साहू ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार सिहावा थानांतर्गत ग्राम फरसियां निवासी राजेश साहू की पत्नी खेमलता साहू (30) की गंभीर रूप से जलने के कारण मौत हो गई। गौरतलब है कि पिछले 6 जून की सुबह करीब साढ़े 4 बजे राजेश साहू (34) रोज की तरह काम में जाने के लिए उठ गया और पत्नी को जगाकर चाय बनाने के लिए कहा। इस बात को लेकर वह बिफर गई।

फिर क्या था, दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। इसी दरम्यान वह गुस्से से कमरे में चली गई और अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिडक़ दिया। इसके बाद वहां सो रहे मासूम डेविड साहू और भावना पर भी मिट्टी तेल छिडक़ कर आग लगा दिया। तीनों को आग की लपेटों से घिरा देखकर राजेश के होश गुम हो गए। उसने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच चीख-पुकार सुनकर कुछ अन्य लोग भी वहां आ गए। एम्बुलेंस बुलाकर तत्काल नगरी के सीएससी लाया गया। यहां पदस्थ डाक्टर नेताम ने प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें धमतरी रिफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार 90 फीसदी जले डेविड की मौत हो गई। इसके दूसरे दिन बेटी भावना की भी गंभीर रूप से जलने के कारण मौत हो गई।

एसआई अस्पताल चौकी के जीएल साहू ने बताया तीन दिन पहले ही खेमलता ने मजिस्टेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया था। अब जांच के लिए केस डायरी नगरी पुलिस को भेज दिया जाएगा।

Story Loader