
CG Diesel Fraud: नगर निगम में डीजल घोटाले का आरोप(photo-patrika)
CG Diesel Fraud: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कांग्रेस ने नगर निगम धमतरी पर डीजल घोटाला करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है। बुधवार को राजीव भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, गीतराम सिन्हा, राजेश ठाकुर ने कहा कि डीजल के नाम पर निगम में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।
उन्होंने दावा किया कि नगर पालिक निगम धमतरी में आरटीआई के माध्यम से यह जानकारी उन्होंने निकाली है। कांग्रेसियों ने कहा कि धमतरी नगर निगम ने भ्रष्टाचार की हदे पार कर दी है। सीजी-05-एएल-5794 वाहनों के नाम से भी डीजल निकाला गया। जबकि यह कोई चार पहिया वाहन नहीं बाइक है। वाहन क्रमांक-सीजी-05-एएच-5794 सुमो वाहन निगम द्वारा विभिन्न प्रकार के उद्यम संचालन के लिए उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। वाहन जनवरी-2025 से मरम्मत के लिए रूद्री रोड स्थित गैरेज में भेजा गया है।
27 जुलाई 2022 को स्टॉक के बाद यह वाहन गैरेज से जारी किया गया है। इस दौरान फरवरी 2022 से जून-2022 तक गैरेज में स्टाक वाहनों के नाम प्रतिदिन 40 से 50 तक लीटर डीजल भरवाया गया है। कांग्रेसियों ने इसकी प्रति भी मीडिया को उपलब्ध कराया है। इसी तरह महापौर की इनोवा वाहन में भी प्रतिदिन 29 लीटर डीजल भराने का भी आरोप लगाया।
कांग्रेसियों ने कहा कि धमतरी नगर निगम क्षेत्र काफी छोटा है। भारी मात्रा में डीजल निकाल रहे। इतना ज्यादा डीजल की खपत भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। इस अवसर पर उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, अविनाश मरोठे, योगेश लाल, गौतम वाधवानी, प्रवीण साहू समेत कांग्रेसी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने कहा कि आमापारा वार्ड में नाली निर्माण के लिए तत्कालीन महापौर विजय देवांगन के कार्यकाल में भूमि पूजन हुआ था। 80 प्रतिशत काम भी चुकाया गया था। अब उसी काम के लिए फाइलम राइस की घोषणा हुई है। आमापारा वार्ड से एन-2 तक बारिश के पानी की बिक्री के लिए पाइप लाइन का विस्तार करना था।
इसकी जगह पर एन-3 पाइप डाली गई है। अब फिर से कार्य को निरस्त कर नए सिरे से पाइप डालने के लिए टेंडर बुलाया जा रहा है। जब पाइप मौके पर पहुंची थी तब ही वार्ड पार्षद और अधिकारियों को इसकी जांच कर लेनी थी। अब फिर से खुदाई कर नया पाइप लगाने में खर्च की जा रही। कुल मिलाकर जनता के पैसों की बर्बादी है।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मैंने 17 मार्च 2022 को निगम में महापौर का कार्यभार सम्हाला है। कांग्रेस शहर में हो रहे विकास कार्य को पचा नहीं पा रहे हैं। डीजल घोटाले को लेकर मेरे पास कोई प्रामाणित दस्तावेज नहीं है। न ही किसी ने इस मामले में लिखित शिकायत की है।
यदि शिकायत होती है तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मेरा निगम के कार्यों को लेकर लगातार दौरा रहता है। वाहन से आवागमन होगी तो डीजल तो लगेगा ही। कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वे इस तरह का बेतुका आरोप लगा रहे।
Updated on:
31 Jul 2025 12:19 pm
Published on:
31 Jul 2025 12:19 pm
