युवा नेता चेतन साहू, अविनाश दुबे, गिरीश कुमार ने सांकरा से दोनर व देवपुर से झिरिया सड़क का नवनिर्माण करने की मांग करते हुए तत्काल हाइवा पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने खुद 10 जून से लेकर 10 अक्टूबर तक वर्षाकाल में जलीय जीवजंतुओं के (cg hindi news) जीवन चक्र की रक्षा के लिए रेत खदानों को बंद करने का आदेश प्रसारित किया है, लेकिन इस आदेश का खनिज विभाग के अधिकारी पालन नहीं कर रहा है। सड़क हादसे में हो रही मौतों (dhamtari news) को देखने के बाद भी पुलिस विभाग खामोश है। इससे ग्रामीणों में रोष पनपने लगा हैं।