27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरीब के आशियाने पर चला दिया बुलडोजर, सड़क पर आया परिवार

गरीब आशियाना उजाड़ दिया गया है

2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Jul 01, 2018

cg news

गरीब के आशियाने पर चलाया दिया बुलडोजर, सड़क पर आया ये परिवार

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आंगनबाड़ी के पास झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ सालों से निवास कर रहे रूपराम साहू का आशियाना उजाड़ दिया गया है। इससे उसका परिवार सड़क पर आ गया। न्याय के लिए अब वह दर-दर भटक रहा है।

READ MORE: फसल हो गई थी बर्बाद, कर्ज में डूबे किसान ने मायूस होकर उठा लिया ऐसा खौफनाक कदम

यह घटना शुक्रवार की देर शाम की है। तहसीलदार के आदेश पर नायब तहसीलदार गोविंद सिन्हा बुलडोजर लेकर ग्राम रींवागहन पहुंचे और यहां आंगनबाड़ी के पास स्थित एक झोपड़ी को उजाड़ दिया। यहां रखे सामान को पंचायत ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि जिस समय यह झोपड़ी उजाड़ी जा रही थी, इसमें रहने वाले रूपराम साहू और उसका परिवार कहीं गया हुआ था। वह जब लौटकर आया, तो होश उड़ गया।

READ MORE: कलक्टर ने कहा था 7 दिन के भीतर शुरु कर लेना ये काम, 25 दिन बाद भी ठेकेदार ने नहीं मानी बात

शनिवार को वह अपने परिजनों तथा ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर कलक्टर डा. सीआर प्रसन्ना को वस्तु स्थिति से अवगत कराया। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि रूपराम साहू का आशियाना पंचायत के कुछ प्रतिनिधियों को रास नहीं आ रहा था। उन्होंने अतिक्रमण बताकर शिकायत तहसीलदार से की थी, जिस पर उसे नोटिस भी मिला था।

READ MORE: कई सालों से नहीं खुले इन सरकारी दफ्तरों के ताले, बन गए हैं अब भूत बंगला

तहसीलदार के समक्ष रूपराम साहू ने अपना पक्ष रख दिया। इसके बाद भी यह कार्रवाई की गई। सरपंच तारा साहू ने बताया कि रूपराम साहू ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिया था। कई बार उसे हटाने के लिए कहा भी गया, लेकिन वह नहीं माना।

नायब तहसीलदार, गोविंद सिन्हा ने बताया प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए विधिवत ढंग से कार्रवाई की है।