बता दें कि डीआरजी जवान का नाम मोहित सूर्यवंशी है, जो नगरी क्षेत्र के डोहला पारा गड़डोंगरी, थाना सिहावा का रहने वाला था। उसकी पोस्टिंग नगरी थाना में डीआरजी में थी। सोमवार को अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG05 AQ 5008 से घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने मोहित को ठोकर मार दी। हादसे में मोहित सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया।इलाज के लिए नगरी सिविल हास्पिटल लाया गया, जहा से गंभीर स्थिती को देखते हुए धमतरी निजी हास्पिटल रेफर किया गया। यहां डाक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।