गुरूवार को स्कूल की छुट्टी हो गई थी। ऊपर में नीट की कोचिंग के लिए मोटिवेशन किया जा रहा था। इसी समय वह भी स्कूल पहुंचे थे। शिक्षकों ने बताया कि जुनैद और कुलप्रीत पर हमला किया गया है। तुरंत दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। सुरक्षा के लिए वैसे तो स्कूल में सभी इंतजाम है, लेकिन अब प्रत्येक छात्र का प्रवेश के समय बैग चेक किया जाएगा। शिक्षक हमारे परिवार हैं। किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। टीआर सिन्हा, संचालक