
CG Panchayat Elections 2025: धमतरी में ग्रामीण सत्ता को लेकर चुनावी तैयारी शुरू हो गई है। गुरूवार को जिला पंचायत सभाहाल में आरक्षण की कार्रवाई हुई। जिला पंचायत के कुल 13 सदस्य क्षेत्रों में से 8 क्षेत्र महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है। 5 अन्य क्षेत्र मुक्त होने से यहां भी महिाएं दावेदारी ठोंक सकती हैं। सदस्य क्षेत्रों के आरक्षण में 4 बड़े नेताओं को झटका लगा है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, सहकारिता सभापति गोविंद साहू, सदस्य खूबलाल ध्रुव, मनोज साक्षी की अपने क्षेत्र से दावेदारी खत्म हो गई है। उक्त चारों सदस्य क्षेत्र इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया है। उक्त चारों नेता इस बार भी अपने-अपने क्षेत्रों से सशक्त दावेदार माने जा रहे थे। आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस के 2-2 सीट प्रभावित हो रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण 11 जनवरी को संभावित है। प्रभावित सदस्य क्षेत्र वाले नेता अध्यक्ष के लिए भी दावेदारी कर सकते हैं।
पिछड़ा वर्ग के लिए सिर्फ 1 सीट आरक्षित होने से ओबीसी वर्ग के कुछ नेताओं ने तत्काल आपत्ति दर्ज कराई। दयाराम साहू सहित अन्य लोगों ने आवेदन पर दस्तखत कर अपर कलेक्टर को मौके पर ही आवेदन सौपा। दयाराम साहू की ओर से उनके अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जिला पंचायत की 13 सदस्यों में से सिर्फ 1 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।
यह विधि सम्मत नहीं है। जिले में पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या को देखते हुए सीटों की संख्या में वृद्धि करनी थी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर ने कहा कि ओबीसी वर्ग के साथ यह कुठाराघात है। 13 में से सिर्फ 1 सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है। सरकार ओबीसी वर्ग की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। पिछले चुनाव में ओबीसी के लिए 2 सीट आरक्षित थी।
क्षेत्र क्रमांक-5 के वर्तमान सदस्य निशु चंद्राकर हैं। वे जिपं उपाध्यक्ष भी हैं। 2020 में यह क्षेत्र अनारक्षित मुक्त था। इस बार अनारक्षित महिला के लिए आरक्षण हुआ है। क्षेत्र क्रमांक-1 के वर्तमान सदस्य गोविंद साहू हैं। वे सहकारिता सभापति भी हैं। 2020 में यह सीट ओबीसी मुक्त था। इस बार अनारक्षित महिला हुआ है।
क्षेत्र क्रमांक-10 के वर्तमान सदस्य खूबलाल ध्रुव हैं। 2020 में यह सीट अजजा मुक्त था। इस बार अजजा महिला हुआ है। इसी तरह क्षेत्र क्रमांक-13 के वर्तमान सदस्य मनोज साक्षी हैं। 2020 में यह सीट अजजा मुक्त था। इस बार अजजा महिला हुआ है। इस तरह चार प्रमुख सीटों में आरक्षण के बाद समीकरण बिल्कुल बदल गया है।
जिला पंचायत सदस्य क्षेत्रों के आरक्षण बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण किया गया। जिले में 4 जनपद क्षेत्र आते हैं। आरक्षण कार्रवाई में धमतरी जनपद अध्यक्ष का पद अजजा महिला, कुरुद अनारक्षित महिला, मगरलोड अनारक्षित मुक्त और नगरी जनपद अध्यक्ष का पद अजजा मुक्त हुआ है।
1 - गोविंदराम साहू - ओबीसी मुक्त - अनारक्षित महिला
2 कांति बाई सोनवानी - अजा महिला - अजा महिला
3 सुमन साहू - अनारक्षित महिला - अनारक्षित मुक्त
4 तारिणी चंद्राकर - ओबीसी महिला - अनारक्षित मुक्त
5 निशु चंद्राकर - अनारक्षित मुक्त - अनारक्षित महिला
6 दमयंतीन साहू - ओबीसी महिला - अनारक्षित महिला
7 कविता बाबर - अनारक्षित मुक्त - अनारक्षित महिला
8 कुसुमलता साहू - अनारक्षित महिला - ओबीसी महिला
9 कांति कंवर - अजजा महिला - अजजा मुक्त
10 खूबलाल ध्रुव - अजजा मुक्त - अजजा महिला
11 अनिता ध्रुव - अजजा महिला - अजजा मुक्त
12 मीना बंजारे - अनारक्षित महिला - अनारक्षित मुक्त
13 मनोज साक्षी - अजजा मुक्त - अजजा महिला
Updated on:
10 Jan 2025 11:37 am
Published on:
10 Jan 2025 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
