
छत्तीसगढ़ में बोले योगी - कांग्रेस के पास न तो नेक नीयत है और न ही नीति, भाजपा एकमात्र विकल्प
धमतरी. भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की चौथी बार सरकार बनाने के लिए राम और धर्म के नाम पर जनता से वोट मांगा। योगी आदित्यनाथ यहां बुधवार को कुरुद के खेल मेला मैदान में भाजपा की एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिन्होंने सही मायने में विकास करके दिखाया है। कांग्रेस के जमाने में केंद्र से यदि 100 रुपए मिलता था तो यहां तक आते 10 रुपए बचता था। बीच के बिचौलिए सारी राशि को भ्रष्टाचार कर हड़प लेते थे। कांग्रेस ने सिर्फ देश को लूटने का काम किया है।
अविभाजित मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार रही लेकिन छत्तीसगढ़ को उपेक्षित करके रखा था। यही नहीं अलग राज्य बनने के बाद शुरुआत के 3 सालों तक कांग्रेस ने ही राज किया लेकिन कोई काम नहीं किया। भाजपा की सरकार बनते ही यहां पिछले 15 सालों में रमन सरकार ने जिस तरह से विकास को गति दी है। विकास की इस गति को निरंतर बनाए रखने के लिए आप सभी को 20 नवंबर को भाजपा को भारी बहुमत से जिताना है।
योगी ने कहां की कांग्रेस में नेतृत्वकर्ता पर उनके कार्यकर्ता ही सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस के पास नेक नीयत है और ना ही नीति इसलिए आज देश के समक्ष भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। सशक्त राज्य से लेकर राष्ट्र के निर्माण में भाजपा ने जिस तरह से काम किया है उससे देश के लोगों में आपसी एकता समानता और देश की मजबूती, सुरक्षा की गारंटी मिली है।
उन्होंने कहा कि कुरूद विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को अनवरत जारी रखने के लिए आप सबको खुले दिल से समर्थन देना है। सभा को भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने भी संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
Updated on:
14 Nov 2018 07:42 pm
Published on:
14 Nov 2018 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
