धमतरी. छत्तीसगढ़ में एक और शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। हवस की प्यास को मिटाने आरोपी ससुर ने अपनी बहू के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। डरा-घमका कर पिछले एक साल से अपनी बहू के साथ आरोपी ससुर अनाचार करता रहा। वहीं, जब बर्दाश्त हद से बाहर हुआ तो पीडि़ता ने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद महिला ने दुष्कर्म की शिकायत थाने में दर्ज कराई। बहू के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।