कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि युवराज पूरे देशभर में अपनी क्रियाकलापों से हंसी के पात्र बने हुए हैं। वे कभी मंदिर जाता है, तो कभी मस्जिद। पहले वह यह बताए कि उनकी गोत्र क्या है। सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि सरकार की नीति और नीयत साफ है, इसलिए पिछले 15 सालों से छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है। आम जनता का भरोसा रमन सरकार के प्रति है। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृपाराम साहू, जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, निरंजन सिन्हा, डा. एनपी गुप्ता, सरला जैन, शिवप्रताप ठाकुर, प्रीतेश गांधी विशेष रूप से मौजूद थे।