15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद सरोज पांडेय के भाई के बगावती तेवर पड़े नरम, भाभी चारू लड़ेगी निर्दलीय चुनाव, राकेश ने माला पहनाकर निभाया पति धर्म

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय के भाई राकेश पांडेय ने विद्रोह त्याग दिया पर उनकी भाभी चारूलता ने अंतिम दिन अपने पति राकेश पांडेय व कार्यकर्ता समर्थकों के साथ जाकर वैशाली नगर से नामांकन दाखिल कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 3 Nov 2018, 11:27 AM IST

PATRIKA

सांसद सरोज पांडेय के भाई के बगावती तेवर पड़े नरम, भाभी चारू लड़ेगी निर्दलीय चुनाव, राकेश ने माला पहनाकर निभाया पति धर्म

दुर्ग. भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय के भाई राकेश पांडेय ने विद्रोह त्याग दिया पर उनकी भाभी चारूलता ने अंतिम दिन अपने पति राकेश पांडेय व कार्यकर्ता समर्थकों के साथ जाकर वैशाली नगर से नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वे दोपहर सवा एक बजे अपने पति राकेश के साथ कलक्टोरेट पहुंचीं।

राकेश रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष तक नहीं गए। वे समर्थकों के साथ ही कलक्टोरेट के बाहर रूके रहे। नामांकन दाखिले से पहले जैसे ही चारूलता पांडेय और राकेश पांडेय कलक्टोरेट के गेट के भीतर पहुंचे, कार्यकर्ताओं के आग्रह पर एक दूसरे को फूलमाला पहनाया। राकेश ने कहा कि यहां आकर मैंने पति धर्म निभाया है।

चारूलता के नामांकन में भाजपाई रहे सक्रिय
नामांकन दाखिले के लिए चारूलता पांडेय समर्थकों की भीड़ के साथ कलक्टोरेट पहुंचीं। इनमें बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े नेता व कार्यकर्ता भी थे। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने ही नामांकन खरीदने से लेकर भरने तक का काम संभाल रखा था। पूछे जाने पर किसी ने ठोस जवाब नहीं दिया। समर्थकों में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थी।

भाजपा व कांग्रेस दोनों ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया - चारूलता
नामांकन दाखिले के बाद चारूलता पांडेय ने कहा कि वे मूलत: समाजसेवा से जुड़ी हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती रही हैंं। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय और 30 साल से पार्टी में काम कर रहे पति राकेश पांडेय से विद्रोह कर चुनाव लडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी से जुड़े हैं और अपना काम कर रहे हैं। वे स्वतंत्र है, इसलिए विद्रोह जैसी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया।