पूर्व सरपंच महेश सविता, मन्नुलाल सिन्हा, उपसरपंच संतोष नेताम ने कहा कि गंगरेल स्थित मोटल और माता का मंदिर की दूरी पास-पास है। नियमानुसार बार सिर्फ निगम क्षेत्र जहां की आबादी अधिक हो, वहीं खोला जा सकता है तथा वर्तमान सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में शराबबंदी का उल्लेख है। इसके बावजूद जनभावनाओं को उद्धेलित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि गंगरेल स्थित बरदिया लेक व्यू मोटल में बार खोला गया, तो ग्रामवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उनकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद अधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।