10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू के फैलाव व रोकथाम के लिए धमतरी में ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली

नगर निगम के द्वारा भी वार्डा मे की नालियो एवं विभिन्न जगहों पर मच्छर नाशक दवाइयों का छिडकाव किया जा रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 21 Aug 2018, 5:39 PM IST

dengue awareness rally

डेंगू के फैलाव व रोकथाम के लिए धमतरी में ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली

धमतरी. इन दिनों भिलाई समेत राज्य भर मे डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार के द्वारा एलर्ट भी जारी किया गया है। नगर निगम के द्वारा भी वार्डा मे की नालियो एवं विभिन्न जगहों पर मच्छर नाशक दवाइयों का छिडकाव किया जा रहा है।

इसी लोगों मे जागरूकता पैदा करने के लिए तथा डेंगू के फैलने के कारण व बचाव के उपाय बताने के लिए महपौर अर्चना चौबे ,निगम सभापति राजेंद्र शर्मा ,आयुक्त रमेश जायसवाल ,जनप्रतिनिधि गण ,स्वच्छता समुह की महिलाएं अधिकारी ,कर्मचारी सडक़ों पर रैली निकाल कर उतरे तथा सन्देश देते हुए माहपौर ने कहा - डेंगू के विरुद्ध संघर्ष के लिए निगम पूरी तरह तैयार है और इसके मच्छर को हम प्रवेश करने नहीं देंगे। स्वच्छता अभियान चलाया जाना हमारा लक्ष्य है, इसमें सबकी सहभागिता की अपील उन्होंने कि वही सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि डेंगू बीमारी समाज के लिए चुनौती उत्पन्न करने लगा है। इसे जड़ से नष्ट करने के लिए जन आन्दोलन खड़ा करना पड़ेगा। जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति तैयार रहे, सोशल मीडिया को इसकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला माध्यम श्री शर्मा ने बताया।

इस अवसर पर रैली मे प्रमुख रूप से प्रतीक मिश्रा सतीशचन्द त्रिपाठी स्वस्थ विभाग प्रभारी हेमन्त बंजारे शिक्षा विभाग विभाग सरिता यादव सामान्य प्रशासन विभाग निल पटेल कुलेश्वर कोशरिया कुलेश सोनी सतीशचन्द त्रिपाठी हरिकिशन पवरिया रोशन लोधे सहित अनेक लोग शामिल हुऐ।

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के कारण पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। भिलाई में इतने भीषण हालात के बावजूद अब तक स्वास्थ्य मंत्री व आयुक्त भिलाई का हालचाल देखने नही पहुंचे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की घोषणा किए जाने के बावजूद मरीजों को इसकी सुविधा नही मिल पा रही है। सरकारी अस्पतालों में इलाज के दौरान मरीजों से पैसे वसूले जा रहे हैं।