बोड़ला ब्लॉक के ग्राम कटंगीकला में पिछले तीन दिनों से अफरा-तफरी मच रही, क्योंकि यहां पर कई लोग एक साथ उल्टी-दस्त करने लगे। हालात बिगडऩे की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली तो तुरंत ही लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रेंगाखारकला का स्वास्थ्य अमला को गांव रवाना किया गया। यहां पर स्वास्थ्य टीम ने लोगों की जांच की। कुल २६ लोगों की जांच में ९ डायरिया से पीडि़त मिले। इसमें एक की हालत गंभीर थी, जिसे तुरंत ही लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गांव में जांच के दौरान १७ लोग बुखार, उल्टी, सर्दी-खांसी, जुखाम सहित बीमारी के मिले। सभी का उपचार किया जा रहा है।