10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू के पांच और मरीज मिलने से मचा हड़कंप, अब सर्दी-जुकाम में भी करा रहे ब्लड टेस्ट

सामान्य सर्दी-बुखार के मरीजों को भी ब्लड टेस्ट कराने के लिए कहा जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 22 Aug 2018, 12:55 PM IST

dengue news

डेंगू के पांच और मरीज मिलने से मचा हड़कंप, अब सर्दी-जुकाम में भी करा रहे ब्लड टेस्ट

धमतरी. प्रदेश में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ते ही जा रहे है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में डेंगू के पांच मरीजों के चिन्हांकन के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया है। पिछले एक सप्ताह से धमतरी जिले मेंं भी डेंगू का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे मेंं स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है।

मंगलवार को कलक्टर डॉ सीआर प्रसन्ना ने स्वास्थ्य अधिकारी को स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। सूत्रोंं की मानेंं तो डेंगू से निपटने के लिए जिले की 18 सौ मितानिनों और 2 हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो डेंगू से बचने के उपाए समेत अन्य जानकारी ग्रामीणोंं को दे रहे हैं। इसके अलावा सामान्य सर्दी-बुखार के मरीजों को भी ब्लड टेस्ट कराने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे मेंं जिला अस्पताल में रोजाना ब्लड जांच के लिए 120 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।

उधर राज्य शासन के निर्देश के बाद मंगलवार को नगर निगम प्रशासन ने भी शहर में रैली निकालकर लोगों को डेंगू के लक्षण और उसके बचाव के तरीकोंं के बारे में बताया गया। इसके अलावा शहर के सभी ४० वार्डोंं को 10 जोन बांटकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी योगेश निषाद ने बताया कि स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। रैली में महापौर अर्चना चौबे, सभापति राजेन्द्र शर्मा, आयुक्त रमेश जायसवाल, महिला स्वच्छता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

नोडल अधिकारी, डॉ फूलमाली ने बताया जिले के वनांचल क्षेत्रोंं में मलेरियों के कुछ मरीज जरूर मिले हैं, लेकिन डेेंगू का प्रकोप नहीं है। स्वास्थ्य कर्मचारी स्थिति पर नजरें जमाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि भिलाई में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू से अब तक 4 बच्चे समेत 25 लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं जांजगीर में भी इस बीमारी के चलते एक किशोरी ने दम तोड़ दिया है। डेंगू के कहर को देखते हुए स्वास्थ्य संचालनालय ने पूरे प्रदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। धमतरी जिले में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।