3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhamtari में प्यार के लिए सरेआम भिड़े पति और आशिक, बीच बाजार जमकर चले लात घूंसे

Dhamtari News: बीच सड़क एक महिला के प्रेमी और उसके पति का आमना-सामना हो गया। फिर क्या था दोनों में मारपीट शुरू होने में देर नहीं लगी। आपस में जमकर लात और घूंसे चले...

less than 1 minute read
Google source verification
dhamrari crime news

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां पर बीच सड़क एक महिला के प्रेमी और उसके पति का आमना-सामना हो गया। फिर क्या था दोनों में मारपीट शुरू होने में देर नहीं लगी। आपस में जमकर लात और घूंसे चले। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। यह मामला जिले के घठुला बस स्टैन्ड का है जहां एक महिला के पति और आशिक दोनों के बीच जंग छिड़ गई।

Dhamtari News: महिला को अपने साथ ले जाने झगड़ते रहे पति और आशिक

दोनों ही महिला को अपने साथ ले जाने के लिए झगड़ते रहे। ( Dhamtari crime news ) बहस के बाद मामला मारपीट में बदल गया। जिसे लोगों की मदद से शांत कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला का पूर्व रीति रिवाज से शादी हुआ था।

यह भी पढ़ें: Rajnandgaon News: पेट्रोल डालकर पत्नी के प्रेमी को जिंदा जलाया, आरोपी पति बोला- कई सालों से चल रहा था अवैध संबंध

यह है पूरा मामला

अनबन हुई तो बाद में महिला उसे छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी। सालभर तक पति-पत्नी की तरह दोनों रहे। तभी अचानक पूर्व पति की एंट्री हो गई। महिला भी आशिक को छोड़कर फि र से शादी शुदा पति के साथ चल पड़ी।

इधर दूसरा पति ढूंढते घठुला बस स्टैंड पहुँच गया। दोनों आमने सामने हुए और बहस बाद मारपीट शुरू हो गई। बस स्टैंड में माहौल खराब होते देख आसपास के लोगों ने महिला को उसके पति के साथ रवाना किया और मामला शांत कराया।