11 जून की रात अशोक लेंझारे घर में सो रहा था। अज्ञात आरोपी अपनी पहचान छिपाने चेहरे व शरीर में भभूत डाल कर पहुंचा था और अशोक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। घटना में अशोक बुरी तरह 90 फीसदी जल चुका था। इलाज के दौरान अशोक ने 22 जून को दम तोड़ दिया। विवेचना के दौरान घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।