पुलिस ने बताया कि इस मामले में साइबर सेल का सहयोग लिया गया। घटनास्थल के आसपास, केरेगांव का सीसी टीवी फूटेज खंगाला गया, जिसमें एक बाइक में तीन युवक जाते हुए (Murder Case) दिखे। इसके बाद पुलिस ने सिंगपुर, मोहेरा होते हुए गरियाबंद तक सीसी टीवी कैमरा का फुटेज चेक करते हुए पहुंच गए। वहां से पुन: छुरा, घटारानी, जतमई होते हुए तीनों युवक धमतरी पहुंचे। इस बीच पुलिस ने 200 सीसी टीवी कैमरे का फुटेज खंगाला। 600 किमी तक आरोपियों का पीछा कर धमतरी में उन्हें गिरफ्तार किया गया।