पुलिस ने बताया कि आरोपी मनराखन नेताम 7 फरवरी को सुबह पत्नी जयंत्री को घुमाने के बहाने ले गया था। अपने भतीजे रामदेव सलाम को भी अपनी बाइक में चलने के लिए कहा। अपने गांव मोहगांव से कांकेर, नरहरपुर होते हुए दुगली जंगल पहुंचे। यहां घने जंगल का फायदा उठाकर (Dhamtari Murder News) जयंत्री नेताम के सिर पर जेकरॉड से वार कर घसीटते जंगल में ले गए। इसके बाद कटारी से पेट एवं गले पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।