Holi Festival 2024: विप्र विद्वत परिषद धमतरी ने 24 मार्च को होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से रात्रि 12 बजकर 20 मिनट तक बताया है। परिषद के मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि पंचाग के अनुसार फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा, जो 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट रहेगी।