इससे नाराज डूबान प्रभावितों ने जनपद पंचायत से रैली निकाल कर न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। दोपहर 2 बजे डूब प्रभावित कलेक्टर से मिलने के लिए पहुंचे है, लेकिन शाम 5 बजे तक अधिकारी नहीं आए। ग्रामीण राशन सामग्री, थाली-बर्तन, चूल्हा चौका (CG Hindi News) लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ही बैठे हुए है। कलेक्ट्रेट पहुंचने वालों में धनसिंग तिर्रा-कोलियारी, सूर्यकांत मंडावी बालोद, चन्द्रकांत साहू भर्रीगांव, भुनेश्वर कुंजाम विश्रामपुर, हरिशंकर मरकाम, प्रकाश, लखन सेवता, शिवनारायण, फिरतूराम आदि शामिल हैं।