10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोचिंग से वापस आ रहा युवक टकराया सड़क पर बैठे मवेशियों से, हुआ ये हाल

अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था, कि तभी वह पुरानी मंडी के पास नेशनल हाइवे में बैठे अवारा मवेशियों से टकरा गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 14 Aug 2018, 12:19 PM IST

accident news

नेशनल हाईवे में मवेशियों से टकराई बाइक,

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शहर से गुजरी नेशनल हाइवे में मौत का सिलसिला नहीं रूक रहा। रविवार की रात फिर एक घर का चिराग बुझ गया। पुलिस के अनुसार कोचिंग से लौट रहे छात्र हर्षमीत सिंह की मवेशी से टकराने से मौत हो गई। आए दिन हो रही सडक़ दुर्घटना को लेकर अब लोगों में आक्रोश भी पनपने लगा है।

उल्लेखनीय है कि नेशनल हाइवे में मवेशियों के जमावड़े के चलते आए दिन सडक़ हादसे में लोगों की जानें जा रही हैं, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस चुप्पी साधी हुई है। शहर के शांति कालोनी चौक ओशिया विहार निवासी आलू-प्याज व्यवसायी इंदरजीत सिंह अजमानी का पुत्र हर्षमीत शाम को कोचिंग के लिए गया था। रात 8 बजे वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था, कि तभी वह पुरानी मंडी के पास नेशनल हाइवे में बैठे अवारा मवेशियों से टकरा गया। बाइक के अनियंत्रित होते ही वह डिवाइडर से जा टकराया।

सिर में गंभीर रूप से चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि पखवाड़ेभर में हाइवे दूसरी बार खून से रंगा है। इसके पूर्व बीते 28 जुलाई की रात बाम्बे गैरेज के पास एक पल्सर बाइक के डिवाइडर से टकराने से रामपुर निवासी अजय नेताम (23) और हुलेश सपहा (17) की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य साथी संजय सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि यह हादसा भी सडक़ में बैठे मवेशियों के कारण हुआ था। इसके पहले 23 जून को शहर के बीच जालमपुर सिहावा रोड में एक हाइवा ने साल्हेवार पारा निवासी शहबाज खान उर्फ सन्नी (21) को रौंद दिया।

शहरवासी रौनक अग्रवाल, गुड्डा रजक, हेमलाल खरे, युसूफ रिजवी, जितेन्द्र गढ़वी का कहना है कि नेशनल हाईवे में आवारा मवेशी बेखौफ होकर घूमते रहते हैं। इसके कारण आए दिन सडक़ दुर्घटनाएं हो रही है। निगम प्रशासन को इसकी कोई परवाह नहीं है। पुलिस भी अपने कर्तव्य का ईमानदारी के साथ निर्वहन नहीं कर रही। ऐसे में लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। जल्द ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नागरिक सडक़ पर उतरकर संघर्ष करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि सडक़ में विचरण करने वाले मवेशियों के मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डिवाइडर को भी चौड़ा कर इसके किनारे फोम लगाया जाएगा, ताकि लोग दुर्घटना का शिकार न हो। इसका आज तक पालन नहीं किया गया है।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। नगर निगम को भी सडक़ से आवारा मवेशियों की धर-पकड़ के लिए पत्र लिखा गया है। राकेश मिश्रा, टीआई कोतवाली