CG Election 2023: भाजयुमों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, CM बघेल व मंत्रियों का मुखौटा पहनकर निकाली अनोखी बारात
धमतरीPublished: Aug 26, 2023 01:14:23 pm
CG Election 2023: भाजयुमो कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना मोर्चा तेज कर दिया है। शुक्रवार को शहर में कार्यकर्ताओं ने बारात निकाली।


CM बघेल व मंत्रियों का मुखौटा पहनकर निकाली अनोखी बारात
CG Election 2023: धमतरी। भाजयुमो कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना मोर्चा तेज कर दिया है। शुक्रवार को शहर में कार्यकर्ताओं ने बारात निकाली। इसमें कार्यकर्ताओं ने मुखौटा पहन कर अनोखा प्रदर्शन किया। देर शाम को आयोजित कार्यक्रम में शहर के नगर घड़ी चौक से बारात निकाली गई। एक रिक्शा में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों और स्थानीय नेताओं का मुखौटा पहन कर बाराती थे, तो वहीं ठेलों पर रेत, कोयला, शराब, जुआरी एवं गोबर सजाकर घोटालों को प्रदर्शन (Election 2023) कर रहे थे। रामबात तक निकाली गई इस बारात में शामिल हुए बारातियों को शराब की खाली बोतलों को हाथ में लेकर नाचते तो जुआ खेलने का प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया।