Weather Update: क्षेत्र में रूक-रूककर हो रही मानसूनी बारिश धान की फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसान केशवराम साहू, चंद्रहास साहू, नीलांबर देवांगन ने बताया कि बारिश के पानी में नाइट्रोजन की मात्रा होती है। रूक-रूककर हो रही बारिश से धान की फसलों को काफी फायदा हुआ है। यही वजह है कि रोपाई के बाद किसान खाद का छिड़काव करें।