मामले ने तूल उस समय पकड़ा जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मीडिया ने सवाल किये तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिरीष रघुवंशी ने बताया कि, अब तक उन्हें ऐसा कोई वीडियो तो नहीं मिला है, लेकिन बात अगर मेरे संज्ञान में आई है तो उसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कुद भी स्वीकार किया कि, नसबंदी ऑपरेशन के बाद कुछ मरीजों को नीचे लिटाया गया। साथ ही, इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि, मनावर 30 बिस्तर का अस्पताल है, वहां सभी सुविधाएं मौजूद हैं। अगर इस तरह का कोई कृत्य हुआ है तो उसकी जांच होगी। लापरवाही बरतने वाले ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।