भोजशाला परिसर और इससे लगे 50 मीटर के क्षेत्र में आने वाले अनेक स्थलों पर परीक्षण करना अभी बाकी है। बुधवार को भी पुरातत्व विभाग की सर्वे टीम ने कमाल मौलाना परिसर में काम किया था। यहां पर शीलालेखों की सफाई का काम चल रहा है। इस पर लिखी भाषाओं का अध्ययन भी किया जाएगा। बताया जा रहा हैं कि फिलहाल, टीम के सदस्य पहले इन स्तंभों और आकृतियों पर केमिकल का इस्तेमाल कर उसकी सफाई करने में जुटे हुए हैं।