29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO धार में बीजेपी की बढ़त, कुक्षी, गंधवानी में कांग्रेस आगे

-बदनावर में उधोग मंत्री पांचवें राउंड में आगे

2 min read
Google source verification

धार

image

Amit Mandloi

Dec 03, 2023

VIDEO  धार में बीजेपी की बढ़त, कुक्षी, गंधवानी में कांग्रेस आगे

VIDEO धार में बीजेपी की बढ़त, कुक्षी, गंधवानी में कांग्रेस आगे,VIDEO धार में बीजेपी की बढ़त, कुक्षी, गंधवानी में कांग्रेस आगे,VIDEO धार में बीजेपी की बढ़त, कुक्षी, गंधवानी में कांग्रेस आगे

धार में बीजेपी की बढ़त, कुक्षी, गंधवानी में कांग्रेस आगे
धार.
जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना चल रही है। यहां काउंटिंग की शुरुआत सुबह 8 बजे से हुई। प्रारंभिक रुझानों में धार, मनवार ओर धरमपुरी में बीजेपी बढ़त बनाये हुए। जबकि बदनावर, कुक्षी, गंधवानी ओर सरदारपुर में कांग्रेस आगे है।

नीना वर्मा आगे

धार में चार चरण की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी नीना वर्मा 3800 से आगे है। उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रभा गौतम पीछे चल रही। नीना को चार राउंड में 23642 ओर प्रभा को 19842 वोट प्राप्त हुए है। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे राजीव यादव 6340 वोटों के साथ तीसरे नम्बर पर बने हुए है। धार में भाजपा और कांग्रेस से दो बागी मैदान में थे।

उधोग मंत्री पांचवें राउंड में आगे

जिले की दूसरी सामान्य सीट बदनावर आती है। जहां भाजपा से उधोग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव लगातार पीछे चल रहे है। दत्तीगांव को 16488 वोट मिले। कांग्रेस के भंवरसिंह शेखावत को 17426 वोट के साथ 938 वोट की लीड बनाये हुए है। पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी राजवद्र्धनसिंह दत्तीगांव ११६८ मतों से आगे चल रहे है।


गंधवानी ओर कुक्षी में कांग्रेस आगे

आदिवासी अंचल की गंधवानी ओर कुक्षी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उमंग सिंघार ओर सुरेंद्र सिंह बघेल आगे चल रहे। सिंघार 3851 ओर बघेल 11141 वोटों से आगे चल रहे है।

मनावर ओर सरदार में कांटे की टक्कर

मनावर में भाजपा और कांग्रेस ले बीच कांटे की टक्कर चल रही है। यहां चार राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज 510 वोटों से आगे है। मनावर में कांग्रेस से हीरालाल अलावा प्रत्याशी है। वे दूसरी बार चुनाव लड रहे है।