आदिवासी थे हनुमान- उमंग सिंघार
पूर्व विधायक और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने धार जिले के बाग में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि भगवान श्रीराम को लंका तक पहुंचाने वाली वानर सेना नहीं बल्कि आदिवासी थे। इतना ही नहीं उन्होंने भगवान हनुमान को भी आदिवासी बताया है। उमंग सिंघार ने आगे कहा कि कहानीकारों ने भ्रमित करने का काम किया है। जब बेर खिलाने थे, तब आदिवासी आ गए और जब लंका जाना था तो वानर सेना आ गई। लेकिन मैं कहता हूं कि हनुमान जी आदिवासी थे, इसलिए गर्व से कहो कि हम आदिवासी हैं।