3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत से मज़दूरी कर लौटी पत्नी, फांसी के फंदे पर झूलते मिले पति और दो बच्चे

पत्नी खेत में काम करने गई थी, जब वो काम करके अपने घर लौटी तो उसने देखा कि, उसका पति और दो बच्चे जिसमें दस वर्षीय संतोष और सात वर्षीय कान्हा फांसी के फंदे पर झूल रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Jul 2020, 10:31 PM IST

news

खेत से मज़दूरी कर लौटी पत्नी, फांसी के फंदे पर झूलते मिले पति और दो बच्चे

धार/ मध्य प्रदेश के धार जिले के ग्राम मुजाल्दापुरा में एक ससनीखेज मामला सामने आया है। इलाके में एक पिता अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जानकारी के मुताबिक, पिता ने ही पहले अपने दोनो बच्चों को फांसी पर लटकाया, इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की सूचना मिलने पर गंधवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। बता दें कि, ग्राम मुजाल्दापुरा निवासी सुरेश भिलाला की पत्नी खेत में काम करने गई थी, जब वो काम करके अपने घर लौटी तो उसने देखा कि, उसका पति और दो बच्चे जिसमें दस वर्षीय संतोष और सात वर्षीय कान्हा फांसी के फंदे पर झूल रहे थे।

पढ़ें ये खास खबर- सोमवती अमावस्या पर क्षिप्रा घाटों में भक्त नहीं कर सकेंगे स्नान, यहां सोमवार सुबह तक रहेगा लॉकडाउन


पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरु की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही गंधवानी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, दोनों टीमों ने अपने अपने स्तर पर जांच की। पुलिस ने तीनों शवों को गंधवानी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और आगे की पुलिस पूछताछ में मामले का खुसासा हो सकता है।

पढ़ें ये खास खबर- MP By Election : अनोखे अंदाज में बीजेपी का चुनाव प्रचार, घोड़े पर बैठकर वोट मांगने पहुंचे सांसद


पिता पर ही बना हुआ है शक

गंधवानी थाना पुलिस के मुताबिक, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि, सुरेश भिलाला ने पहले तो अपने दोनों बच्चों को फांसी पर लटकाया और इसके बाद खुद भी दूसरे कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया। वहीं, गंधवानी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुटी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि, जल्द इस मामले का खुलासा होगा। वहीं, घटना के बाद पुरे गांव में दहशत का माहौल है, हर जगह मातम सा माहौल है।